गुजरात हाईकोर्ट से आसाराम को मिली राहत
गुजरात हाईकोर्ट ने सूरत बलात्कार मामले में दोषी आसाराम को एक बार फिर राहत दी है. अदालत ने उसकी अंतरिम जमानत की अवधि 21 अगस्त तक बढ़ा दी है. आसाराम ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जमानत अवधि बढ़ाने की मांग की थी. इसके समर्थन में उसनृ अस्पताल और डॉक्टरों के प्रमाण पत्र भी कोर्ट में पेश किए. सरकारी वकील ने इन मेडिकल दस्तावेजों की सत्यता की जांच के लिए अदालत से समय मांगा. इसी वजह से अब मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को तय की गई है. तब तक के लिए आसाराम की अंतरिम जमानत को आगे बढ़ा दिया गया है.




