ट्रंप अब बिहार के ‘निवासी’! अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर आया निवास प्रमाण पत्र का आवेदन, प्रशासन हुआ चौकन्ना
समस्तीपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया। आवेदन में फोटो, आधार नंबर और पता सब कुछ डाला गया और वो भी पूरी तरह से फर्जी। जैसे ही ये आवेदन मोहिउद्दीन नगर प्रखंड कार्यालय पहुंचा, प्रशासन हरकत में आ गया और जांच शुरू कर दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि आवेदन में बारकोड और दस्तावेजों से छेड़छाड की गई थी। अब इस मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और साइबर क्राइम सेल यह पता लगा रहा है कि ये आवेदन कहां से और किस सिस्टम से किया गया।




