इस महीने चीन जाएंगे पीएम मोदी, गलवान झड़प के बाद पहला दौरा; जिनपिंग से हो सकती है मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन के तियानजिन का दौरा करेंगे। एससीओ बैठक में भाग लेने से पहले, प्रधानमंत्री मोदी 30 अगस्त को जापान की यात्रा पर जाएंगे, जहां वे जापानी प्रधानमंत्री फुरि के साथ वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन मन वहीं से चीन रवाना होंगे। 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद यह उनकी पहली चीन यात्रा होगी। उन्होंने आखिरी बार2019 में चीन का दौरा किया था।




