पंजाब के तीन जिलों के कई गांवों में लव मैरिज बैन
पंजाब के फरीदकोट, मोहाली और मोगा जिले कई कई ग्राम पंचायतों ने लव मैरिज पर बैन लगा दिया है। पंचायतों की तरफ से जारी फरमान में कहा गया है कि अगर कोई उनके फैसले को नहीं मानता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। दरअसल, पंजाब में कुछ ग्राम पंचायतें प्रेम विवाहों का कड़ा विरोध कर रही हैं, खासकर यदि युगल एक ही गांव से हों। पंचायतों का कहना है कि अगर कोई लव मैरिज करता है तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। पंचायतें इस निर्णय के पीछे हिंसक विवाद, पारिवारिक झगड़े और सामाजिक सद्भाव में व्यवधान को कारण मानती है।




