सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि बांसुरी स्वराज ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर किया याद
भारतीय राजनीति की एक ऐसी शख्सियत जिनका जीवन सबके लिए प्रेरणादायी रहा है. आज भाजपा की दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की छठी पुण्यतिथि पर उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें याद किया, लिखा “मिस यू माँ….दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री, जो कूटनीतिक सूझबूझ, सादगी और सौम्यता की मिसाल मानी जाती हैं. सुषमा स्वराज का जीवन हमेशा उनके काम और राष्ट्र प्रेम को समर्पित रहा जिससे उन्होंने देश-विदेश में अपनी एक अलग छाप छोड़ी. लेकिन आज ही के दिन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण 6 अगस्त 2019 को उनका निधन हो गया था।




