क्या होने वाला है कुछ बड़ा! देशभर के हवाईअड्डों पर हाई अलर्ट
संभावित आतंकी खतरे की चेतावनी के बाद भारत भर के सभी हवाई अड्डे हाई अलर्ट पर हैं। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने 22 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 के बीच आतंकवादियों या “असामाजिक तत्वों से संभावित खतरे के मद्देनजर सभी हितधारकों को हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।नागरिक उड्डयन मंत्रालय की सुरक्षा शाखा ने 4 अगस्त को एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें सभी विमानन सुविधाओं पर निगरानी को तत्काल मजबूत करने का आह्वान किया गया। इसमे हवाई अड्डे, हवाई पट्टियाँ, हेलीपैड, फ्लाइंग स्कूल और प्रशिक्षण संस्थान शामिल हैं, जहां बिना किसी देरी के सुरक्षा उपायों को बढ़ाया जाना है।




