तेजी से जल रहा था तेल का डिपो, आग की लपटों के सामने वीडियो बना रही थी रशियन गर्ल और फिर….
सोशल मीडिया पर दो रूसी लड़कियों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो दोनों एक जलते हुए तेल डिपो के सामने रैप करती नजर आ रही है। दरअसल, यह डिपो यूक्रेन द्वारा रूस पर किए गए हमले के दौरान तबाह हुआ था।
वीडियो वायरल होने के बाद इन दोनों लड़कियों की रूस में भारी आलोचन हुई और फिर दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। मामला रूस के सोची में तेल डिपो का है। यहां यूक्रेन ने ड्रोन से हमला किया था, जिसके बाद इस डिपो में आग लग गई थी।




