जैसलमेर में DRDO गेस्ट हाउस का मैनेजर निकला पाकिस्तानी जासूस ! लीक की पोकरण की जानकारी
क्या भारत के रक्षा संस्थानों में दुश्मनों की घुसपैठ हो चुकी है? जैसलमेर से जो खबर सामने आई है, वो देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। DRDO गेस्ट हाउस में बतौर मैनेजर काम कर रहा महेंद्र सिंह नाम का व्यक्ति, दरअसल पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था।
महेंद्र सिंह, जो जैसलमेर में DRDO गेस्ट हाउस का मैनेजर था, की गतिविधियों पर लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की नजर थी। पूछताछ में सामने आया कि वह लंबे समय से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को महत्वपूर्ण सूचनाएं भेज रहा था।




