यूपी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, 3 दिनों तक सरकारी बसों में मुफ्त रहेगी यात्रा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन को लेकर महिलाओं को बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य में 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से लेकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक यूपी रोडवेज़ और नगरीय बस सेवाओं में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाए।




