‘मैं उनके मुंह पर कालिख… अनिरुद्धाचार्य के बयान पर बोलीं अलका लांबा
वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर दिए अपने एक बयान के कारण विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने अपनी एक सभा में कहा था, ‘लोग फिर जल्दी शादियां करना शुरू कर देंगे. क्योंकि अब लड़कियां लाते हैं 25 साल की, 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है.’ उनके इस बयान की काफी आलोचना हो रही है. कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘अगर मैं होती और मेरे बस में होता, तो अनिरुद्दाचार्य के मुंह पर कालिख पोत देती. अब ऐसे बहुत लोग आएंगे और बोलेंगे देखिए अलका लांबा ने हमारे गुरु जी, कथावाचक को ऐसे बोल दिया. मैं ऐसे लोगों से कहना चाहती हूं कि आपको गुस्सा अनिरुद्धाचार्य के बयान पर होना चाहिए मेरे ऊपर नहीं.




