ड्रोन से दहशत फैलाने वालों की अब खैर नहीं, सीएम योगी ने गैंगस्टर और NSA लगाने का दिया आदेश
उत्तर प्रदेश में ड्रोन से दहशत फैलाने के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त ऐक्शन लेने का आदेश दिया है। मामले में गैंगस्टर ऐक्ट लागू होगा और ज़रूरत पड़ने पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) भी लगेगा। सीएमओ ने कहा, “बिना अनुमति ड्रोन चलाना प्रतिबंधित रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”




