यूपी पुलिस के दूरसंचार विभाग में चयनित 1,494 युवाओं को सीएम योगी देंगे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं के लिए चल रहा मिशन रोजगार अब रफ्तार पकड़ चुका है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 1,494 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।




