झूठ साबित हुआ ट्रंप का दावा, रूस से तेल खरीदना आज भी जारी; टैरिफ वार के बीच भारत का नया बयान आया सामने
भारत ने अमेरिका के टैरिफ दबाव को दरकिनार करते हुए रूस से तेल खरीद जारी रखने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार सभी भारतीय तेल रिफाइनरियां रूसी कंपनियों से तेल खरीदना जारी रखेंगी। यह निर्णय डोनाल्ड ट्रंप के दावे के विपरीत है जिन्होंने भारत द्वारा रूसी तेल पर रोक लगाने की बात कही थी।
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सुना है भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, इसे अच्छा कदम बताया। लेकिन भारत सरकार और रिफाइनरियों ने इनकार किया; आयात जारी है, आर्थिक कारकों पर आधारित । हाल के आंकड़ों में मात्रा घटी, लेकिन रुकी नहीं है।




