उत्तर प्रदेश: डायलिसिस के दौरान मरीज की मौत
लखनऊ के लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए भर्ती एक मरीज की डायलिसिस के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान 36 वर्षीय सिद्धार्थ राय निवासी इंदिरा नगर सेक्टर-11 के रहने वाले के रूप में हुई है. सिद्धार्थ पिछले दो साल से डालीगंज स्थित अस्पताल में नियमित डायलिसिस करवा रहे थे. परिवारजों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही के कारण सिद्धार्थ की जान चली गई, जिससे संस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.




