सीनियर सिटीज़न को स्लीपर और 3AC के किराए में छूट देने पर कर रहे हैं विचार: रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि रेलवे की स्थाई समिति ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए दोबारा रियायतें बहाल करने की सिफारिश की है। उन्होंने बताया, “समिति का सुझाव है… वरिष्ठ नागरिकों को कम-से-कम स्लीपर और थर्ड AC मे ं छूट देन े पर पुनर्विचार किया जाए।” दरअसल, 2020 से वरिष्ठ नागरिकों के लिए टिकटों पर छूट बंद है।




