यूपी के नए मुख्य सचिव बने शशि प्रकाश गोयल, सीएम योगी के भरोसेमंद अधिकारियों में है एक…
वरिष्ठ आईएएस शशि प्रकाश गोयल उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में से एक माने जाते हैं। गोयल 1989 बैच के आईएएस अफसर हैं और जनवरी 2027 में रिटायर होंगे। वर्तमान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें यह पद सौंपा गया है।




