मौके पर ही हुई मौत मंदिर के सामने खड़े बुजुर्ग को क्रेन ने कुचला
गुजरात के कच्छ ज़िले के मुंद्रा क्षेत्र में बुधवार शाम रोकड़िया हनुमानजी मंदिर के बाहर दर्शन कर रहे 55 वर्षीय उम्मेदभाई जालेंद्रभाई झाला को एक तेज रफ्तार क्रेन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह हादसा शाम करीब 5 से 5:30 बजे के बीच हुआ और पूरी घटना मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।मंदिर के सामने प्रार्थना कर रहे बुजुर्ग घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों के अनियंत्रित संचालन के खिलाफ सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू।
https://www.instagram.com/reel/DMxXHmdBGLY/?igsh=MWQ2ZmdnOGx6MTQybQ==




