किस मुंह से पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने जा रहे हैं… ओवैसी ने संसद में एशिया कप पर सरकार को घेरा
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान एशिया कप में पाकिस्तान के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के मैच खेलने पर सवाल उठाया। है ओवैसी ने लोकसभा में सोमवार को कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। ओवैसी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब भारत-पाकिस्तान अपना एयरस्पेस बंद कर चुके हैं, जब दोनों देश आपसी व्यापार बंद कर चुके हैं तो क्या हमें शर्म नहीं आती कि हम उस मुल्क के साथ क्रिकेट खेलने जा रहे हैं जहां के आतंकियों ने हमारे देश के 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।




