लाडकी बहीण योजना 14,000 पुरुषों ने ले लिया योजना का पैसा
14 हजार पुरुषों ने ले लिया ‘लाडकी बहीण योजना’ का पैसा, अब फर्जी लाभार्थियों से राशि वसूलने की तैयारी में सरकारमहाराष्ट्र (Maharashtra) की महिलाओं के लिए प्रमुख योजना ‘लाडकी बहीण योजना’ का फायदा 14,298 पुरुषों द्वारा उठाए जाने की बात सामने आई है. इन पुरुषों को 10 महीनों के लिए ₹1500 की सहायता दी गई, जिससे सरकारी खजाने को 21.44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ये आंकड़े जांच के दौरान सामने आए हैं.योजना के लाभार्थियों की जांच के दौरान यह बात सामने आई. इस योजना का लाभ अगस्त 2024 में मिलना शुरू हुआ था और पिछले साल विधानसभा चुनावों में महायुति की भारी जीत का श्रेय इसी को जाता है. इन 14,298 पुरुषों को लाभार्थियों की लिस्ट में किसने शामिल किया और वे जांच से कैसे चूक गए, इसकी जांच की जा रही है. उनका मानदेय बंद कर दिया गया है. सरकार इन लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई और उनसे पैसा वापस लेने पर भी फैसला करेगी.




