चलती एंबुलेंस में दरिंदगी महिला पेशेंट के साथ ड्राइवर और टेक्नीशियन ने किया रेप
बिहार के गया जिले में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां होमगार्ड भर्ती की दौड़ में एक महिला बेहोश हो गई. इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस को कॉल किया गया. एंबुलेंस मौके पर आई और महिला को अस्पताल ले गई. इस दौरान रास्ते में एंबुलेंस के ड्राइवर और टेक्नीशियन ने महिला के साथ रेप किया. जब ये मामला सामने आया तो हड़कंप मच गया. पुलिस ने एंबुलेंस ड्राइवर और टेक्नीशियन को अरेस्ट कर लिया है.




