News

पत्नी ने पति को दही खिलाकर मार डाला, ऑनलाइन मंगाया था चार पुड़िया जहर, प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर रची थी साजिश

प्यार में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी संग साजिश रची। पहले उसने पति को दही में जहर दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के बाद ठीक हो गया तो दो दिन बाद फिर से दही में जहर मिलाकर पिला दिया।

घरवालों ने गर्मी में डायरिया से मृत्यु समझकर अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन बहु गतिविधि संदिग्ध पर मृतक की मां ने टूंडला पुलिस से शिकायत की। मौत के डेढ महीने बाद मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि बहू का चाल-चलन ठीक नहीं है। उसके चेहरे पर पति की मौत का कोई गम नहीं है। एक पड़ोसी आकर घंटों घंटों बैठा रहता है। इस शिकायत पर जांच करने पुलिस घर गई। कमरे में जहर की बची हुई पुड़िया मिल गई।

फिर पुलिस ने शशि की वॉट्सएप चैट खंगाली तो पता चला कि वो पड़ोसी यादवेंद्र से प्रेम संबंध में थी। इसी वजह से ही हत्या की। आज दोनों जेल गए हैं।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना