अयोध्या में परिवार द्वारा सड़क पर फेंकी गई बुजुर्ग महिला की मौत, वीडियो देख पसीज गया हर किसी का दिल
यूपी के अयोध्या से एक मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। एक कैंसर पीड़िता बुजुर्ग को परिजनों रात के अंधेरे में बीच रास्ते में छोड़कर चले गए। बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीती बुधवार रात करीब दो बजे दो महिलाएं और एक पुरुष ई-रिक्शा से पहुंचे और बुजुर्ग महिला को उतारकर वहां छोड़ दिया। उनमें से एक महिला ने पलटकर बुजुर्ग का चेहरा देखा, फिर तीनों बिना कुछ कहे वहां से चलते बने।
https://www.instagram.com/reel/DMhE_FTRgvX/?igsh=MWg5Ym80NmV3aGVpeg==




