बिहार की तरह अब पूरे देश में होगा वोटर वेरिफिकेशन,चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने फैसला लिया है कि बिहार की तर्ज पर अब देशभर में SIR की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.आयोग ने फैसला लिया है कि पूरे देश में एसआईआर शुरू किया जाएगा ताकि मतदाता सूचियों की निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन कर सकें।




