आरएसएस चीफ मोहन भागवत मुस्लिम धार्मिक नेताओं से अचानक क्यों मिल रहे?
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS प्रमुख मोहन भागवत की एक मीटिंग की चर्चा राजनीतिक गलियारों में खूब हो रही है. असल में जानकारी के मुताबिक गुरुवारको दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मोहन भागवत मुस्लिम धार्मिक नेताओं के साथ एक बैठक करने वाले हैं. जानकारी सामने आई है कि इस बैठक में ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख उमर अहमद इलियासी समेत कई मुस्लिम धर्मगुरु शामिल होंगे. संघ के सीनियर नेता दत्तात्रेय होसबोले.. कृष्ण गोपाल… रामलाल और इंद्रेश कुमार भी इस मीटिंग में मौजूद रहेंगे।




