News

कानपुर से उन्नाव, गंगा बैराज और चकेरी एयरपोर्ट तक जाएगी मेट्रो ! तीसरे कॉरिडोर में मेट्रो के पांच नए रूट

कानपुर मेट्रो का दूसरा चरण शुरू होने के बाद शहर में मेट्रो हिट हो चुकी है. शहर में मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है. इस बीच कानपुर में रहने वाले लोगों के लिए एक और खुशखबरी आई है. दरअसल कानपुर मेट्रो के तीसरे कॉरिडोर को विजन 2051 में शामिल कर लिया गया है. इस पर मोहर लगते ही पांच नए रूट कानपुर मेट्रो में शामिल कर लिए जाएंगे।

सीएम योगी की महत्वकांशी योजना है विजन 2051 के तहत उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कानपुर मेट्रो के विस्तार के लिए तीसरे कॉरिडोर के पांच नए रूट को शामिल किया है. इस बार खास बात यह है कि यह रूट शहर के अलावा कानपुर आउटर और उन्नाव तक मेट्रो की सुविधा देंगे. इन नए रूट के बाद मेट्रो की सुविधा शहर से निकल कर बाहर तक चली जाएगी. इस विस्तार के तहत कुल 52 किलोमीटर के क्षेत्र में मेट्रो की सुविधा मिलने लगेगी।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना