डूबने से बाल-बाल बचे कबड्डी स्टार दीपक हुड्डा, गंगा में बहने का वीडियो वायरल, कैसे हुआ रेस्क्यू ?
भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक निवास हुड्डा लंबे समय से बवालों में घिरे हुए हैं। दीपक का उनकी पत्नि स्वीटी बूरा के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी बीच दीपक से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। दीपक सावन के महीने में उत्तराखंड के हरिद्वार में घूमने गए थे। इसी बीच दीपक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें गंगा नदी डूबने से बचाने की कोशिश की जा रही है।
नदी का बहाव तेज था लेकिन उन्होंने दीपक हुड्डा को सुरक्षित निकाला। रेस्क्यू के बाद दीपक हुड्डा ने जवानों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जवानों ने तुरंत कार्रवाई की, इसके लिए वह उनके आभारी हैं।
https://www.instagram.com/reel/DMc-ctYBzdv/?igsh=MWdwN21nNnRudnloYw==




