लखनऊः चारबाग रेलवे स्टेशन पर अब फ्री में नहीं मिलेगा व्हीलचेयर, देने होंगे 50 रुपये
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को फ्री मिलने वाली व्हीलचेयर सुविधा अब फ्री नहीं रही. इसके लिए यात्रियों को 50 रूपये प्रति व्हीलचेयर के साथ 500 रुपये सिक्योरिटी मनी के रूप में देना होगा. इसके अलावा, यदि यात्री अटेंडेंट के साथ व्हीलचेयर लेना चाहते हैं, तो इसके लिए अतिरिक्त 150 रुपये का शुल्क देना होगा।




