राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. आगे की कार्यवाही के लिए गृह मंत्रालय को उनका इस्तीफा भेज दिया गया है।
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने सोमवार को अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने त्यागपत्र में स्वास्थ्य कारणों और चिकित्सकीय सलाह का हवाला देते हुए संविधान के अनुच्छेद 67 (a) के तहत यह फैसला लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर एक पोस्ट किया है और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। उन्होंने कहा, “जगदीप धनखड जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।




