News

बेटे की गिरफ्तारी पर बघेल’ ‘मेरे बेटे को अब पूरा देश जान गया

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई उनके बेटे पर इसलिए हुई क्योंकि कांग्रेस विधानसभा में अडानी समूह की कथित अवैध वृक्ष कटाई का मामला उठाने जा रही थी. उन्होंने कहा कि उनके बेटे को जानबूझकर निशाना बनाया गया है.बघेल ने सोमवार को संसद भवन परिसर में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और अपने बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी. चैतन्य को ईडी ने शराब घोटाले से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था. यह गिरफ्तारी उनके जन्मदिन के दिन ही हुई.पत्रकारों से बातचीत में बघेल ने कहा, ‘मैं इसे अपने बेटे का सौभाग्य मानता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उसके खिलाफ हैं. कोई मेरे बेटे को जानता भी नहीं था, अब पूरा देश जान गया।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना