News

आगरा का धर्मांतरण गैंग गोवा की आयशा यूपी में बांटती थी करोड़ों रुपए

आगरा में खुले धर्मांतरण के खतरनाक खेल में साजिश की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं. वैसे तो इस पूरे नेटवर्क का खुलासा एक मामूली गुमशुदगी की जांच से हुआ, लेकिन अब चौंकाने वाला सच सामने आ रहा है. पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क की फंडिंग गोवा की रहने वाली आयशा उर्फ एसबी कृष्णा करती थी. कनाडा में बैठे सैय्यद दाऊद अहमद से आने वाली फंडिंग को आयशा ही भारत में बांटती थी. इस पैसे को यूएई, लंदन और अमेरिका जैसे रास्तों से होकर भारत भेजा जाता था, ताकि ट्रैक करना मुश्किल हो.पुलिस और ATS की संयुक्त जांच में सामने आया है कि यह कोई साधारण धर्मांतरण का मामला नहीं, बल्कि ISIS और लश्कर-ए-तैयबा के पैटर्न पर चल रही भारत विरोधी साजिश का हिस्सा था. जिसमें देश-विदेश से जुड़े लोग, करोड़ों की फंडिंग, फर्जी पहचान, टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग और मासूम नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाकर उन्हें ब्रेनवाश करने जैसी तमाम चीजें शामिल थीं।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना