आगरा में धर्मांतरण के बडे सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 राज्यों से जुडे नेटवर्क का पर्दाफाश, ISIS ISI कनेक्शन की भी जांच
आगरा में धर्मांतरण का एक और बड़ा सिंडिकेट उजागर हुआ है. डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि आगरा पुलिस ने छह राज्यों में दबिश देकर अवैध धर्मांतरण में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह रैकेट नाबालिग लड़कियों को ‘लव जिहाद’ में फंसाकर उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराता था.इस गिरोह के काम करने का तरीका आतंकी संगठन आईएसआईएस के तौर-तरीकों से मेल खाता है. जांच में इसके तार एसडीपीआई और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी जुडे पाए गए है।




