जदयू की दो टूक ! ‘फर्स्ट डिवीजन आएं या थर्ड, CM तो नीतीश ही
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर लगातार यह कहा जा रहा है कि वे इस बार मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे. उनके विरोधी इस बात को बार-बार दोहरा रहे हैं ताकि यह जनमानस में घर कर जाए, लेकिन जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU ने अपने रुख को पूरी तरह से साफ कर दिया है. पार्टी ने स्पष्ट किया है कि चाहे JDU फर्स्ट डिवीजन आए या थर्ड डिवीजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे.




