निमिषा को नहीं करेंगे माफ, ब्लड मनी भी नहीं लेंगे फांसी की सजा पाई नर्स को झटका
यमन की राजधानी सना में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही केरल की नर्स निमिषा प्रिया को बड़ा झटका लगा है। तलाल अब्दो महदी के भाई ने निमिषा को ब्लड मनी लेकर माफी देने से साफ इनकार कर दिया है। हालांकि, अब भी निमिषा की जान बचाने के लिए परिवार और सरकार की ओर से तमाम कोशिशें जारी है और कोई भी फाइनल फैसला नहीं हुआ है।




