मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों ने CRPF जवान को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा, कोई बचाने भी नहीं आया
कांवड यात्रा के बीच कुछ उत्पाती किस्म के कांवड़ियों के चलते अन्य श्रद्धालुओं का भी नाम विवादों से जुड रहा है। कांवड यात्रा के बीच कई बार लड़ाई और विवाद की खबरें सामने आ चुकी हैं। अब कुछ कांवड़ियों ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर सीआरपीएफ पर हमला कर दिया। सीआरपीएफ को कांवड़ियों ने बुरी तरह से जमीन पर गिराकर मारा। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला तुल पकड़ने के बाद आरपीएफ पोस्ट मिर्जापुर में मुकदमा दर्ज किया गया। कुछ कांवड़ियों को गिरफ्तार कर लिया गया और अन्य की तलाश जारी है।




