पटना: पहले लूटी चेन फिर बुजुर्ग महिला की कर दी हत्या
बिहार में अपराधियों का आतंक जारी है. 17 दिनों में 51 लोगों का मर्डर हो चुका है. अब पटना से एक खबर सामने आई है, जिसमें एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या की गई है. मामला पटना के फुलवारी शरीफ के आदर्श नगर रोड का है, जहां 70 वर्षीय शांति देवी नाम की एक महिला की हत्या कर दी गई. परिजनों ने कहा है कि सोने की चेन लूटने के बाद तकिये से दबाकर हत्या की गई है. मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।




