करछना थाने का दरोगा रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
करछना थाने का दरोगा रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार एंटीकरप्शन टीम ने दबोचा, मुकदमे से नाम हटाने के लिए मांगे थे 25 हजार प्रयागराज, संवाददाता। एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को करछना थाने में तैनात एक दरोगा को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दरोगा ने मुकदमे से नाम हटाने के लिए आरोपी से 25 हजार रुपए मांगे थे। उसने इस बात की शिकायत एण्टी करप्शन थाने में की थी। एंटी करप्शन थाना प्रयागराज मण्डल के प्रभारी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि करछना थाने के देवरी खुर्द गांव निवासी रवि सिंह पुत्र अमर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके विरुद्ध करछना थाने में दर्ज एक मामले में विवेचक एसआई अभिनव सिंह नाम हटाने या धारा कम करने के लिए 25 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं।




