कनाडा में विमान हाईजैक होने से मचा हड़कंप
कनाडा के वैंकूवर हवाई अड्डे पर एक प्लेन हाईजैक होने से हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने इसके पीछे F-15 लड़ाकू विमान दौड़ा दिया। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। प्लेन हाईजैक करने वाले शख्स की पहचान 39 वर्षीय शाहीर कासीम के रूप में की गई है। इस घटना को आतंकवादी हाईजैकिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।




