पटना एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, दिल्ली से आ रहे Indigo विमान का रनवे ओवरशूट
पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार की देर रात दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2482 पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने के दौरान रनवे पर एरिया से आगे बढ गई, जिसके बाद एकाएक पायलट को एहसास हुआ कि विमान रनवे पार कर जाएगा। पायलट ने मौके को भापते हुए फ्लाइट को टेक ऑफ कर लिया।




