पंजाब के 114 वर्षीय मैराथन धावक फौजा सिंह की एक्सीडेंट में मौत, सड़क पार करते समय गाड़ी ने मारी टक्कर
मैराथन धावक फौजा सिंह की सोमवार को पंजाब के जालंधर जिले में अपने पैतृक गांव में टहलने के दौरान एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई. वह 114 वर्ष के थे. उनके निधन की पुष्टि लेखक खुशवंत सिंह ने की, जिन्होंने फौजा सिंह के परिवार के सदस्यों से बात की. पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने फौजा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।




