अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला की विदाई
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर ऐतिहासिक यात्रा पूरी करने के बाद अंतरिक्ष से विदाई लेंगे. ये खास पल एक विदाई समारोह के रूप में आज शाम 7:25 बजे (भारतीय समयानुसार) आयोजित किया गया. ये समारोह LIVE प्रसारित किया गया, जिसे दुनियाभर में लाखों लोगों ने देखा. फेयरवेल प्रोग्राम में Ax-4 मिशन की टीम और NASA की Expedition 73 टीम के सदस्य भी शामिल रहे. बता दें कि शुभांशु शुक्ला ISS पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं. फेयरवेल समारोह में शुभांशु शुक्ला ने भारत के लिए मैसेज देते हुए कहा कि- मै आज फिर से कह सकता हूं कि आज का भारत अभी भी सारे जहां से अच्छा दिखता है।




