News

हिमाचल के मंडी में लैंडस्लाइड पूर्व CM जयराम ठाकुर ने भागकर बचाई जान

हिमाचल प्रदेश के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं. बारिश और बादल फटने की वजह से भीषण तबाही मची हुई है. इसी बीच प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की गाड़ी पर अचानक आकर पत्थर गिरे, लैंडस्लाइड होता देख पूर्व सीएम ने भागकर अपनी जान बचाई. खतरनाक मंजर का वीडियो भी सामने आया है. मंडी उन जिलों में से है जिसे आपदा से भयानक नुकसान हुआ है.इसके अलावा बता दें कि कि चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पंडोह में भी भूस्खलन हुआ जिसकी वजह से लगभग 6.5 किमी का रास्ता ब्लाक हो गया. इसके बाद जेसीबी बुलाकर मलबे को हटाया जा रहा है. राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के अनुसार जिले में बीते 12 दिनों में 15 लोगों की जान गई है जबकि 27 लोग लापता है और 16 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना को भी भारी नुकसान हुआ है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना