बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन में बड़ा खुलासा नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोगों के नाम
बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने मतदाता सूची में बड़ी अनियमितता उजागर की है. सूत्रों के अनुसार, नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल पाए गए हैं. बूथ लेवल ऑफिसर्स ने घर-घर सत्यापन के दौरान ऐसे मामले पकड़े हैं. खासकर सीमांचल क्षेत्र में ऐसे केस सामने आए हैं. चुनाव आयोग इन संदिग्ध नामों को हटाने के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखने की तैयारी में है.निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार, घर-घर सत्यापन के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर्स ने नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के नागरिकों के नाम मतदाता सूची में पाए जिनके पास आधार, राशन कार्ड और अन्य दस्तावेज भी थे.




