पुरानी दिल्ली के सदर बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां काबू पाने में जुटी
पुरानी दिल्ली के सदर बाजार में एक दुकान में भीषण आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए 10 से अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। आग की वजह और नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है और कोई हताहत होने की सूचना नहीं है।




