इंग्लैंड में रचा इतिहास… भारत की बेटियों ने जीती पहली T201 सीरीज
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर 5 मैचों की T201 सीरीज़ में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। यह पहली बार है जब भारत ने इंग्लैंड की ज़मीन पर कोई द्विपक्षीय T20 सीरीज़ जीती है जिसमें दो या उससे अधिक मैच खेले गए हों। स्पिनर्स की घातक गेंदबाज़ी, ओपनर्स की तेज शुरुआत और मिडिल ऑर्डर की परिपक्व बल्लेबाज़ी ने इस जीत को ऐतिहासिक बना दिया। राधा यादव चुनी गईं प्लेयर ऑफ द मैच ।





