शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का काफिला में चल रही गाड़ियां आपस में टकराई
प्रदेश की राज्य शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मंगलवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब उनका काफिला दिल्ली से बिजनौर की ओर जा रहा था. काफिले की कई गाड़ियां पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर आपस में टकरा गईं.हादसे के दौरान गुलाब देवी जिस गाड़ी में सवार थीं, वह भी टक्कर की चपेट में आ गई. दुर्घटना में मंत्री को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों और अन्य वाहन सवारों को भी चोटें आने की सूचना है.




