कारगिल युद्ध के वीर नायक कैप्टन विक्रम बत्रा को पुण्यतिथि पर सलाम
कारगिल युद्ध के वीर नायक और परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की आज 26वीं पुण्यतिथि है. कैप्टन बत्रा के शहादत दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भारत माता के वीर सपूत की बेमिसाल बहादुरी और बलिदान को सलाम किया. कैप्टन बत्रा ने कारगिल युद् के दौरान अपनी साहस का परिचय देते हुए पॉइंट 5140 और पॉइंट 4875 जैसी कठिन चोटियों पर तिरंगा फहराया था. उनकी प्रसिद्ध टैगलाइन ‘ये दिल मांगे मोर’ आज भी हर भारतीय के दिल में गूंजती है, जो उनकी अदम्य हिम्मत और जोश का प्रतीक है. कैप्टन विक्रम बत्रा को 26वें शहादत दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की. रक्षा मंत्री ने आधिकारिक एक्स पोस्ट में लिखा, ‘कारगिल युद्ध के दौरान उनकी बेमिसाल बहादुरी और बलिदान राष्ट्र की सेवा में साहस का एक शानदार उदाहरण है. उनके बलिदान दिवस पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि।




