मेजर रोहित बचवाला महिला की डिलीवरी कराने के बाद किए गए सम्मानित
सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मेजर रोहित बचवाला को उनके अद्वितीय पेशेवर कौशल और कर्तव्य से परे निस्वार्थ समर्पण के लिए सम्मानित किया. बता दें कि 5 जुलाई 2025 को छुट्टी पर घर जाते समय, झांसी रेलवे स्टेशन पर मेजर रोहित ने एक महिला को संकट में देखा, जो व्हीलचेयर से गिर गई थी और प्रसव पीड़ा में थी. बिना किसी चिकित्सीय संसाधनों के, उन्होंने रेलवे प्लेटफॉर्म पर ही आपातकालीन डिलीवरी करवाई – तौलिया, चाकू और हेयर क्लिप जैसे घरेलू साधनों का उपयोग कर.नवजात बच्चा जन्म के समय प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था, लेकिन मेजर रोहित ने उसे सफलतापूर्वक पुनर्जीवित किया. माँ को बाद में जटिलताएं हुईं, जिन्हें उन्होंने शांतचित्त रहते हुए संभाला. यह कार्य केवल चिकित्सा कौशल नहीं, बल्कि भारतीय सेना के मूल्यों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और मानवता की मिसाल है.भारतीय सेना को ऐसे वीरों पर गर्व है.




