पद्मश्री डॉ डाबर का निधन 20 रुपए में करते थे इलाज, हो गए थे लोकप्रिय
पद्मश्री डॉ एमसी डावर अब हमारे बीच नहीं रहे. उन्होंने जबलपुर स्थित अपने आवास पर सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली. डॉ एमसी डावर का पूरा जीवन गरीबों और जरूरत मंदों के लिए समर्पित रहा. वे 20 रुपये में गरीबों का इलाज करते थे. 1971 के युद्ध में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी थीं. भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने घायल जवानों का इलाज किया था. साल 2023 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।




