नियमों में बदलाव के बाद तत्काल टिकट बुकिंग में सामने आया नया पैंतरा; ₹360 में हो रहा खेल
रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशनअनिवार्य कर दिया है जिसके बाद कई एजेंट्स ने एक नया पैंतरा अपनाया है। बकौल रिपोर्ट्स, टेलीग्राम और वॉट्सऐप पर 40 से ज़्यादा ऐसे ग्रुप ऐक्टिव हैं जो ऑनलाइन ई-टिकटिंग का ब्लैक मार्केट चला रहे हैं। इन ग्रुप्स में हजारों एजेंट्स जुडे हैं जो ₹360 में आधार वेरिफाइड आईडी बेच रहे हैं।




