रणबीर कपूर की नई फिल्म ‘रामायणम्’ का टीज़र रिलीज़, सामने आया राम और रावण का पहला लुक
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का पहला लुक रिलीज हो गया है. इसी के साथ मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज भी दिया है. फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ, जिसमे बताया गया है कि फिल्म का नाम असल में ‘रामायणम्’ है. इसका अंग्रेजी नाम Ramayana है. टीजर में आपको रणबीर कपूर की भगवान राम और रॉकिंग स्टार यश की रावण के रूप में पहली झलक मिलेगी।
टीजर की शुरुआत ए आर रहमान के म्यूजिक से होती है. फिर आपके बताया जाता है कि ये कहानी उस दौर की है, जब समय का कोई नाम- ओ-निशान नहीं था. ब्रह्मांड का संतुलन तीन शक्तियों के हाथ में था ब्रह्मा (जो रचते हैं), विष्णु (जो संभालते हैं) और शिव (जो खत्म करते हैं). इन तीनों की वजह से देवता, ऋषि, इंसान और राक्षस सब शांति से रहते थे. लेकिन इस संतुलन की राख से एक ऐसी ताकत उठती है, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई।




